Khas Khabar.com YouTube channel and mobile app launched-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खास खबर डॉट कॉम का यूट्यूब चैनल व मोबाइल एप लांच,,,देखें तस्वीरें

khaskhabar.com: सोमवार, 20 फ़रवरी 2023 1:25 PM (IST)
खास खबर डॉट कॉम का यूट्यूब चैनल व मोबाइल एप लांच,,,देखें तस्वीरें
जयपुर। खास खबर डॉट कॉम के 22वें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर रविवार को यूट्यूब चैनल व मोबाइल एप लांच किया गया। राज्य के आयुर्वेद एवं तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने पिंकसिटी प्रेस क्लब के भैरोसिंह शेखावत सभागार में लांचिंग की। वे इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। खास खबर डॉट कॉम के एडिटर इन चीफ गिरिराज अग्रवाल ने खास खबर डॉट कॉम के 21 साल के सफर की जानकारी दी और भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. सुभाष गर्ग ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया चौथा स्तंभ है। उन्होंने बतौर शिक्षक नेता किए आंदोलन में मीडिया की भूमिका को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा-इस वक्त पत्रकारिता के सामने बड़ी चुनौती है। जो लोग इस दौर में निष्पक्ष पत्रकारिता कर रहे हैं, उन्होंने अपनी अलग पहचान कायम की है। खास खबर डॉट कॉम पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहा है। मुझे उम्मीद है कि आगे भी अपनी टैग लाइन खबर वही जो सच बताए के साथ आगे बढ़ता रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधन एक्सपर्ट, कई संस्थानों के संपादीकय सलाहकार रहे जगदीश पोद्दार ने की। इस समारोह में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया किसी कारणवश शामिल नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने अपना वीडियो संदेश भेजकर खास खबर डॉट कॉम के इस लांचिंग समारोह पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सोशल मीडिया के इस युग में पत्रकारिता के बड़ी चुनौती है। मुझे उम्मीद है कि खास खबर डॉट कॉम निष्पक्ष, निर्भीक सूचनाओं का प्रेषण गांव गांव तक करेंगे।समारोह में बतौर अतिथि शामिल हुए साकेत अस्पताल के अधीक्षक डॉ. ईश मुंजाल ने खास खबर डॉट कॉम की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल प्लेटफार्म के इस युग में इतना लंबा सफर तय करना आश्चर्यचकित करता है। इसकी शुरुआत तब हुई जब लोगों को डिजिटल युग के बारे में जानकारी तक नहीं थी। मुझे उम्मीद है कि खास खबर डॉट कॉम डिजिटल दुनिया में नई ऊंचाइयां छुएगा।
खास खबर डॉट कॉम के टेक्निकल एडवाइजर संजय गुप्ता ने अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा कि पत्रकारिता में सही सूचनाओं को लोगों तक पहुंचाना इस वक्त में एक चुनौती भरा काम है। यह काम वही लोग कर सकते हैं जो ईमानदारी के साथ पत्रकारिता को आगे ले जाना चाहते हैं। इसी मकसद के साथ हम सब लोग खास खबर डॉट कॉम के एडिटोरियल बोर्ड के साथ जुड़े हैं। इस मौके पर खास खबर डॉट कॉम के एडवाइजरी बोर्ड के मेंबर पंकज घीया, आत्माराम गुप्ता, उमेश धींगरा, सिद्धार्थ गुप्ता आदि उपस्थित थे। एडिटर सत्येंद्र शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement