Khan Market apples too shiny, Ram Vilas Paswan swings into action-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 7:52 pm
Location
Advertisement

केन्द्रीय मंत्री पासवान को मोम लगी सेब बेचना दुकानदार को महंगा पड़ा

khaskhabar.com : बुधवार, 18 सितम्बर 2019 1:30 PM (IST)
केन्द्रीय मंत्री पासवान को मोम लगी सेब बेचना दुकानदार को महंगा पड़ा
नई दिल्ली। केंद्रीय खाद्य और उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) को मोम लगा सेब बेचना दिल्ली के खान मार्केट में एक दुकानदार को महंगा पड़ गया है। मामला यह था कि सेब को चमकाने के लिए उस पर मोम लगाकर दुकानदार ने इसे केंद्रीय मंत्री को बेच दिया। इस बारे में जानकारी तब लगी जब वह घर पर सलाद बनाने के लिए खुद सेब को काट रहे थे। सेब को काटने के दौरान रामविलास पासवान के पूरे में हाथ में मोम लग गया।

इसके बाद रामविलास पासवान सेब पर मोम का लेप देखकरकाफी हैरान रह गए। उन्होंने मंत्रालय की एक टीम को उस फल वाले की जांच के लिए भेजा। दुकान में जांच करने गई टीम तब सकते में आ गई जब उस फल की दुकान के नाप तौल में भी गड़बड़ी पाई गई। सेब का वजन करीब 300 ग्राम कम पाया गया है। वजन कम रखने के लिए मंत्रालय के नापतौल विभाग की ओर से फलवाले का चालान कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement