Advertisement
भारत के खिलाफ अब ऑस्ट्रेलिया की जमीन का इस्तेमाल कर रहे खालिस्तानी: खुफिया रिपोर्ट

भारत ने कनाडा और यूके दोनों से संपर्क किया है और खालिस्तान से जुड़ी गतिविधियों के बारे में अपनी चिंता से अवगत कराया। दोनों देशों ने समस्या को स्वीकार किया है और नई दिल्ली के साथ मिलकर काम करने पर सहमति जताई।
हाल के महीनों में इन दोनों देशों में खालिस्तानियों के खिलाफ कुछ कार्रवाई देखने को मिली है। इसलिए खालिस्तानियों ने अपना फोकस बदलकर ऑस्ट्रेलिया की ओर कर लिया है। अधिकारी ने कहा कि इससे आंदोलन बिना किसी रुकावट के जारी रह पाता है।
इन घटनाओं के दौरान खालिस्तानियों ने भारतीय झंडे को रौंदा और भारत विरोधी नारे लगाए। दिसंबर में, एक विरोध प्रदर्शन के दौरान, भारतीय झंडे को फाड़ा गया, और इसके वीडियो बड़ी संख्या में सर्कुलेट किए गए। एसएफजे लोगों को भड़काने के लिए ऐसे वीडियो अक्सर पोस्ट करता है। कनाडा और यूके के विपरीत, खालिस्तानियों को अब भारतीय समुदाय से विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
ऑस्ट्रेलिया में 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारों का भारतीयों ने 'भारत माता की जय' के नारों से जवाब दिया है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे काम सिर्फ भारतीय समुदाय को भड़काने के इरादे से किए जाते हैं।
ब्रिटेन और कनाडा की तरह, खालिस्तानियों ने ऑस्ट्रेलिया में अभिव्यक्ति की आजादी पर जोर देने का फायदा उठाया है। खालिस्तानी संगठन अभिव्यक्ति की आजादी की आड़ में विरोध प्रदर्शन और नफरत भरे नारे लगाकर बच निकलने में कामयाब रहे हैं।
अधिकारियों का कहना है कि जब इन तत्वों की बात आती है तो ऑस्ट्रेलियाई सरकार को सख्त और कड़ा रुख अपनाना होगा। नहीं तो हालात बहुत जल्द बेकाबू हो सकते हैं और समस्या को हल करना फिर बहुत मुश्किल हो जाएगा।
ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग ने कहा, "हम अभिव्यक्ति की आजादी का समर्थन करते हैं लेकिन हिंसा या उकसावे पर सख्त रुख अपनाते हैं और इन मामलों पर भारतीय समकक्षों के साथ बातचीत जारी रखेंगे।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


