Khadi heritage show spread on the ramp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 3:28 pm
Location
Advertisement

खादी हेरिटेज शो में रेंप पर बिखरा खादी का जलवा

khaskhabar.com : शुक्रवार, 04 अक्टूबर 2019 10:57 AM (IST)
खादी हेरिटेज शो में रेंप पर बिखरा खादी का जलवा
जयपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांंधी की 150 वीं जयंती पर गांधी सप्ताह के राज्य स्तरीय समारोह के तहत गुरुवार को कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला के मुख्य आतिथ्य में बिड़ला सभागार में आयोजित खादी हेरिटेज शो में देश के जाने माने 17 डिजाइनरों द्वारा डिजाइन किए गए खादी परिधानों का प्रदर्शन किया गया। डिजाइनरों द्वारा ऊनी, सूती व रेशमी खादी के परंपरागत परिधानों के साथ ही राजस्थानी संस्कृति को साकार किया।

खादी फेब्रिक ऑफ फ्रीडम थीम पर आयोजित खादी हेरिटेज शो में श्री प्रसाद बिडप्पा के संयोजन में प्रस्तुतियां दी गई। मॉडलों द्वारा इण्डो वेस्टर्न, फ्यूजन, राजस्थानी ब्लॉक प्रिंटिंग, कोटा डोरिया, शेरवानी, मुगल प्रिंट, अजरख, ढ़ाबू प्रिंट, टेक्चर आदि के एक से एक नायाब परिधानों को प्रदर्शित किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement