Kerala MLA Can Now Chat Online With Speaker During Assembly Session-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

E-Assembly : सत्र के दौरान अध्यक्ष के साथ ऑनलाइन चैट कर सकेंगे विधायक

khaskhabar.com: रविवार, 01 मार्च 2020 12:41 PM (IST)
E-Assembly : सत्र के दौरान अध्यक्ष के साथ ऑनलाइन चैट कर सकेंगे विधायक
तिरुवनंतपुरम। केरल ने कई मोर्चो पर देश के अन्य क्षेत्रों का नेतृत्व करते हुए नई पहल की शुरुआत की है, इसी क्रम में अब राज्य की विधानसभा ई-विधानसभा बन गई है। केरल विधानसभा के अध्यक्ष पी. श्रीरामकृष्णन ने शनिवार को कहा कि अब सत्र के लाइव रहने के दौरान सदस्य (140) मेरे साथ ऑनलाइन चैट कर सकते हैं। हालांकि, मैं मनोरंजन नहीं करूंगा। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 14वीं विधानसभा के 19वें सत्र की जानकारी इस प्रकार है। 2 मार्च से शुरू होकर यह 27 दिनों तक चलते हुए 8 अप्रैल को समाप्त होगा। श्रीरामकृष्णन ने कहा कि हालांकि, देश की कई विधानसभाएं अब डिजिटल हो गई हैं, लेकिन किसी के पास भी यह फीचर नहीं है, जो हमारे पास है। अब सदन के दैनिक कामकाज से संबंधित हर चीज के अलावा सभी सदस्यों को अपनी सीट पर सभी प्रश्नों के संबंध में उंगलियों पर सभी चीजें उपलब्ध हैं। बजट और इसके कागजात भी उन्हें उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement