Kerala floods: These are our keepers, Rescue of more than 30 thousand people Flood Affected Kerala-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:09 pm
Location
Advertisement

केरल: ये हैं हमारे रखवाले, 30 हजार से अधिक लोगों का किया रेस्क्यू

khaskhabar.com : मंगलवार, 21 अगस्त 2018 09:31 AM (IST)
केरल: ये हैं हमारे रखवाले, 30 हजार से अधिक लोगों का किया रेस्क्यू
तिरुवनंतपुरम/चेंगनूर। सीमा पर दुश्मनों से हमारी रक्षा करनी हो या प्रलय-आपदा में। हमारी सेना के जवान हमेशा जन-जन के रखवाले बने रहते हैं। सेना व एनडीआरएफ की टीमों ने केरल में जल प्रलय में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों तक पहुंचा रही हैं। पानी उतरने के बाद राहत कार्य में तेजी आई है। चेंगनूर में सेना ने बाढ़ में फंसे नवजात को रेस्क्यू किया और उसके परिवार को राहत कैंप में पहुंचाया। भारतीय नौसेना ने अलुवा में भी एक गर्भवती महिला को रेस्क्यू किया। महिला की कमर से नीचे का पूरा हिस्सा लकवाग्रस्त था। इसके बावजूद जवान महिला को बचा लाए। नौसेना भी लोगों की मदद में जुटी हुई है। यही कारण है कि लाेग यहां सैनिकों को देवदूत की संज्ञा दे रहे हैं। वे उनके रखवाले बन उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। वैसे अब केरल में हालात सामान्य हो रहे हैं। कई जगह पानी का स्तर कम होता जा रहा है। राहत व बचाव कार्य जारी है। सेना ने 30 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। केरल में बाढ़ की भयावहता देख केंद्र सरकार ने भी इसे गंभीर प्राकृतिक आपदा घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement