Kerala floods: Goa announces Rs 5 crore aid to flood-ravaged state-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:15 am
Location
Advertisement

गोवा सरकार बाढ़ प्रभावित केरल को देगी 5 करोड़ रुपए की मदद

khaskhabar.com : गुरुवार, 23 अगस्त 2018 1:52 PM (IST)
गोवा सरकार बाढ़ प्रभावित केरल को देगी 5 करोड़ रुपए की मदद
पणजी। गोवा सरकार ने बाढ़ प्रभावित राज्य केरल की मदद के लिए गुरुवार को केरल मुख्यमंत्री के आपदा राहत कोष में पांच करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। गोवा के मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी।

बयान के मुताबिक, पांच करोड़ रुपये की आर्थिक मदद के बावजूद गोवा सरकार और स्वायत्त संस्थाओं के सभी कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रूप से एक दिन का वैतन केरल में बाढ़ राहत कार्यों में दे सकते हैं। बयान में कहा गया कि गोवा, केरल के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के अमेरिका से लौटने के एक दिन बाद यह ऐलान किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement