Kejriwal summoned to Delhi court on 17 February on ED complaint-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ED की शिकायत पर केजरीवाल 17 फरवरी को दिल्ली कोर्ट में तलब

khaskhabar.com: बुधवार, 07 फ़रवरी 2024 5:50 PM (IST)
ED की शिकायत पर केजरीवाल 17 फरवरी को दिल्ली कोर्ट में तलब
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को अरविंद केजरीवाल को 17 फरवरी को पेश होने के लिए समन जारी किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री को ईडी द्वारा उनके खिलाफ अनुपालन न करने की शिकायत पर तलब किया गया है। ईडी ने आप नेता पर शराब घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भेजे गए समन का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा ने कहा कि उन्होंने शिकायत पर संज्ञान लिया है.उन्हें 17 फरवरी को पेश होने के लिए समन जारी किया जा रहा है।
इससे पहले न्यायाधीश ने ईडी की शिकायत पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। ईडी ने कहा था कि उसने मामले में दलीलें पूरी कर ली हैं।
ईडी ने 31 जनवरी को केजरीवाल को नया समन जारी किया और उन्हें 2 फरवरी को पेश होने के लिए कहा गया। यह आप संयोजक को जारी किया गया पांचवां समन था।
3 फरवरी को, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी), एसवी राजू ने अदालत के समक्ष ईडी की ओर से दलीलें दीं थी।
ईडी ने 13 जनवरी को केजरीवाल को चौथा समन जारी किया था और उन्हें 18 जनवरी को पेश होने को कहा था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement