Kejriwal apologizes to people not in road shows in Haryana - Ashok Tanwar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 10:25 am
Location
Advertisement

हरियाणा में रोड शो नहीं जनता से माफी मांगे केजरीवाल - अशोक तंवर

khaskhabar.com : बुधवार, 28 मार्च 2018 6:53 PM (IST)
हरियाणा में रोड शो नहीं जनता से माफी मांगे केजरीवाल -  अशोक तंवर
रोहतक । हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एसवाईएल के मामले में पंजाब की तरफदारी करने के लिए हरियाणा की जनता से माफी मांगने की सलाह दी है। अपनी कथनी पर बार बार पलटने में माहिर केजरीवाल को हरियाणा में रोडशो करने से पहले अपनी जन्मभूमि के साथ गद्दारी करने के लिए प्रायश्चित करना चाहिए। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष ने बुधवार को रोहतक में आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए यह बात कही।
डा अशोक तंवर ने कहा की हरियाणा और देश की जनता के सामने तीन महत्वपूर्ण विषय है। जिनमें पहला देश के सामाजिक और राजनीतिक पटल पर आईटम सांग की तर्ज पर चर्चा में आने वाली आम आदमी पार्टी की चुनाव से पहले हरियाणा की याद आना, दूसरा पंचायती राज संस्थाओं को भाजपा साजिश के तहत कमजोर करना चाहती और आज चंडीगढ़ में राज्य के सरपंच अपना विरोध जता रहे है।

कांग्रेस पार्टी इस घड़ी में राज्य के पंच-परमेश्वर के साथ खड़ी है। साथ ही दिल्ली के जंतर मंतर पर देश के शिक्षण तंत्र को बर्बाद करने पर उतारू केंद्र की मोदी सरकार का विरोध कर रहे उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों की मांग का कांग्रेस समर्थन करती है।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा अशोक तंवर ने दिल्ली की जनता को धोखा देने वाले केजरीवाल को रोडशो करने की बजाए हरियाणा के किसानों के हकों पर कुठाराघात करने के लिए माफी मांगने की नसीहत दी। वहीं शिक्षा और पंचायती राज व्यवस्था को कमजोर करने वाली भाजपा के अहंकार को तोड़ने के लिए आज देश में माहौल है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ग्राम सुराज को मजबूत बनाने के लिए पंचायती राज संस्थाओं को ताकत देने का काम करेगी। शिक्षकों के सम्मान को बहाल करने, शिक्षण संस्थानों की स्वायतता को बरकरार रखने तथा शिक्षा को बढ़ावा देने का काम भी देश मे कांग्रेस कर सकती है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा, आनंद हुड्डा, प्रो कुलताज सिंह, रोहित दलाल, संजय परमार, सत्यवान दहिया, सुनील शर्मा, नरेंद्र कौशिक, गुलशन डंग, सूरज रसवंत, विमल मंचू, अनूप कटारिया, सतपाल टांक, रमेश वाल्मीकि, प्रिंस मल्होत्रा, एम एस रंगा आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement