Kejriwal announces Rs 1 crore assistance for Grewals family-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग्रेवाल परिवार को1करोड देगी दिल्ली सरकार

khaskhabar.com: गुरुवार, 03 नवम्बर 2016 6:04 PM (IST)
ग्रेवाल परिवार को1करोड देगी दिल्ली सरकार
भिवानी (हरियाणा)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को वन रैंक वन पेंशन लागू करने की मांग को लेकर खुदकुशी करने वाले पूर्व सैनिक के परिजनों को गुरुवार को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल के अंतिम संस्कार के बाद उनके बेटे जसवंत की उपस्थिति में यह घोषणा की। ग्रेवाल के अंतिम संस्कार के बाद केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, हम राम किशन (ग्रेवाल) के परिवार को एक करोड़ रुपया दे रहे हैं। उन्हें हम एक शहीद मानते हैं। आप नेता ने कहा कि मंगलवार को अपने परिजनों से कहे ग्रेवाल के अंतिम शब्द यह दर्शाते हैं कि वह एक बहादुर सैनिक थे। वह देश के लिए जिए और देश के लिए ही मरे। केजरीवाल ने कहा, पूरा देश वन रैंक वन पेंशन को लागू करने के लिए लड़ता रहेगा और हम इसे लागू करने के लिए सरकार पर जोर डालेंगे। मुख्यमंत्री केजरीवाल को दिल्ली पुलिस ने बुधवार को सात घंटे के लिए हिरासत में लिया था। वह ग्रेवाल के परिवार से मिलने की कोशिश कर रहे थे।
यह भी पढ़े :चिंताजनक:क्राइम कैपीटल में बदलता जयपुर,चौथा स्थान,जबकि देश में सबसे ज्यादा
यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement