मुंबई। मुंबई की एक विशेष अदालत ने बहुचर्चित कीनन-रुबेन हत्याकांड में गुरुवार को अपना फैसला सुना दिया। अदालत ने चारों हत्यारोपियों को जीवनभर जेल में रखने की सजा सुनाई है।
विशेष अदालत ने गुरुवार की सुबह कीनन संतोष और रुबेन फर्नांडीस की हत्या के मामले में फैसला सुनाते हुए चारों आरोपियों को दोषी करार दिया।
इसके बाद अदालत ने चारों दोषियों जितेंद्र राणा, सुनील बोध, सतीश दुल्हज और दीपक तिवाल को उम्रकैद की सजा सुनाई। इन चारों आरोपियों के खिलाफ अदालत ने अक्टूबर 2012 में हत्या, साजिश और छेड़छाड़ के आरोप तय किए थे। यह मामला मुंबई की एक विशेष अदालत में चल रहा था।