kavi sammelan in the Pratap Nagar on 19th March-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रताप नगर में कवि सम्मेलन 19 मार्च को

khaskhabar.com: मंगलवार, 07 मार्च 2017 10:16 AM (IST)
प्रताप नगर में कवि सम्मेलन 19 मार्च को
जयपुर। पतंजलि योग समिति जिला जयपुर की ओर से 19 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह टोंक रोड स्थित कुंभा मार्ग द्वार के सामने इंद्रप्रस्थ गार्डन में होगा। इस मौक पर कवि सम्मेलन का आयोजन भी होगा। प्रताप नगर वार्ड 37 के योग प्रशिक्षक राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि कवि सम्मेलन की शुरुआत दोपहर 1 बजे से होगी। इसमें देश के ख्यातनाम कवि पी.के. मस्त, सुशील जैन, सुनीता चौहान, विवेकानंद शर्मा, प्रियकांत गौतम, श्याम शर्मा, ऋत्विक चतुर्वेदी सहित अन्य कवि अपनी हास्य रचनाओं की प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि शाम को सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

[ जेल जाने से बचाती हैं यह माता! चढ़ाते हैं हथकड़ी]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement