Kasganj violence: main accused Salim in Chandan Gupta murder case arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:20 am
Location
Advertisement

कासगंज हिंसा: चंदन गुप्ता की हत्या का मुख्य आरोपी सलीम गिरफ्तार

khaskhabar.com : बुधवार, 31 जनवरी 2018 1:35 PM (IST)
कासगंज हिंसा: चंदन गुप्ता की हत्या का मुख्य आरोपी सलीम गिरफ्तार
कासगंज। गणतंत्र दिवस के मौके पर कासगंज हिंसा में हुई चंदन गुप्ता की मौत मामले में यूपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चंदन गुप्ता की हत्या के मुख्य आरोपी सलीम को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, योगी सरकार ने पूरे मामले की जांच एसआईटी को सौंप दी है। फिलहाल, आरोपी सलीम से पूछताछ जारी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सलीम के घर से ही चंदन पर गोली चली थी। चंदन गुप्ता की हत्या में सलीम वर्की समेत उसके दो भाइयों नसीम और वसीम को भी आरोपी बनाया गया है।  सलीम पर पहले से भी करीब तीन मुकदमे दर्ज हैं।

पिछले दिनों सलीम के घर की तलाशी में देसी बम और पिस्टल भी मिले थे। बीते कई दिनों से पुलिस को सलीम की तलाश थी। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही उसे भाइयों नसीम और वसीम को भी पकडऩे में कामयाबी मिलेगी। इससे पहले मंगलवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी सलीम, वसीम और नसीम के घर पर भगोड़ा घोषित करते हुए आदेश चिपका दिया था। नोटिस में लिखा है चंदन की हत्या के मुख्य आरोपी तीनों भाई सलीम,नसीम और वसीम अगर एक मार्च तक कोर्ट में नहीं हाजिर हुए तो उनकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।

गौरतलब है कि 26 जनवरी के मौके पर हुई सांप्रदायिक झड़प में चंदन गुप्ता को गोली लगी थी, जिसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। घटना उस वक्त हुई जब 26 जनवरी के मौके पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी। इसके बाद कासगंज में हिंसा भडक़ उठी थी। पुलिस ने हिंसा के आरोप में 118 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चंदन की हत्या के आरोप में 20 नामजद लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। 5 नामजद और 6 अज्ञात समेत 11 की गिफ्तारी हो चुकी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement