kasganj violence: first major action of Yogi government, sp sunil singh transferred to meerut-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 2:03 am
Location
Advertisement

कासगंज हिंसा: योगी सरकार की पहली बड़ी कार्रवाई, हटाए गए SP सुनिल सिंह

khaskhabar.com : सोमवार, 29 जनवरी 2018 6:49 PM (IST)
कासगंज हिंसा: योगी सरकार की पहली बड़ी कार्रवाई, हटाए गए SP सुनिल सिंह
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार ने कासगंज दंगा मामले में पहली बड़ी कार्रवाई की है। योगी सरकार ने कासगंज के एसपी सुनील सिंह को हटा दिया है। अब उनकी जगह पीयूष कुमार श्रीवास्तव कासगंज के नए पुलिस कप्तान बनाए गए हैं। इधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हिंसा में जान गंवा देने वाले चंदन गुप्ता के घर पहुंचकर उनके परिजनों को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने आज बीस लाख रुपये का चेक सौंपा। मौके पर मौजूद विधायक देवेंद्र सिंह ने चंदन के पिता को 1 लाख रुपये का नकद दिया।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के कासगंज में 26 जनवरी को हुई हिंसा के मामले में अब तक 112 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के संबंध में चिन्हित व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिशें दी जा रही है। बता दें कि इस घटना में अभी तक एक व्यक्ति अभिषेक उर्फ चन्दन गुप्ता उम्र करीब 20 वर्ष की मृत्यु हुई है। जबकि नौशाद घायल अवस्था में जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement