Karnataka minister Madhuswamy Corona positive-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 8:09 pm
Location
Advertisement

कर्नाटक के मंत्री मधुस्वामी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती कराया गया

khaskhabar.com : मंगलवार, 29 सितम्बर 2020 5:42 PM (IST)
कर्नाटक के मंत्री मधुस्वामी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती कराया गया
बेंगलुरु। कर्नाटक के कानून और संसदीय कार्य मंत्री जे.सी. मधुस्वामी कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी अधिकारी ने मंगलवार को दी।

अधिकारी ने कहा, सोमवार को मधुस्वामी को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 65 वर्षीय मधुस्वामी बेंगलुरु से लगभग 70 किमी उत्तर पश्चिम में चिकनक्याकन्नहल्ली विधानसभा से भाजपा के विधायक हैं। राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री के.सुधाकर ने ट्वीट किया, "जैसा कि मधुस्वामी पॉजिटिव पाए गए हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह शीघ्र स्वस्थ हो जाए।"

सोमवार को कांग्रेस विधायक एच.के पाटिल भी कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। वर्तमान में वह 'होम क्वारंटीन' में हैं।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement