Karnataka crisis: rebel MLAs write to mumbai police again serious threat from congress leader-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 9:11 am
Location
Advertisement

कर्नाटक संकट:कांग्रेस नेताओं से जान को खतरा, हमारी सुरक्षा करें मुंबई पुलिस: बागी विधायक

khaskhabar.com : सोमवार, 15 जुलाई 2019 09:31 AM (IST)
कर्नाटक संकट:कांग्रेस नेताओं से जान को खतरा, हमारी सुरक्षा करें मुंबई पुलिस: बागी विधायक
नई दिल्ली। कर्नाटक संकट (Karnataka crisis) के बीच बागी विधायकों (rebel MLA) ने फिर एक बार मुंबई पुलिस को पत्र लिखकर कांग्रेस के सीनियर नेताओं से जान खतरा बताया है और सुरक्षा की मांग की है। मल्लिकार्जुन खड़गे और कर्नाटक के डिप्टी सीएम जी परमेश्वर बागी विधायकों को मनाने के लिए आज मुंबई के होटल जा सकते हैं। इसको ध्यान में रखकर यह पत्र मुंबई पुलिस काे दिया गया है।

बागी विधायकों ने अपने खत में गुलाम नबी आजाद के नाम का भी जिक्र किया है आैर खत में लिखा है, 'मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आज़ाद या महाराष्ट्र और कर्नाटक कांग्रेस के किसी नेता से मिलने का हमारा कोई इरादा नहीं है। हम उनसे गंभीर खतरे की आशंका जताते हैं।इस बीच मुंबई में रुके बागी विधायकों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे एकजुट हैं और अपने इस्तीफे को लेकर “दृढ़” हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement