Advertisement
कर्नाटक के भाजपा विधायक का आरोप, 'CM सिद्दारमैया ने IS से जुड़े शख्स के साथ साझा किया मंच'

उन्होंने कहा, "मैं यह बयान पूरी गंभीरता के साथ दे रहा हूं। मुझे सभी आवश्यक जानकारी मिल गई है। यह बेहद निंदनीय है कि जिस व्यक्ति का आतंकी संगठन से संबंध है, उसने सीएम के साथ मंच साझा किया।"
विधायक यतनाल ने दावा किया, "मैं कोई हल्का बयान नहीं दे रहा हूं। अगर वे चाहते हैं तो उन्हें जानकारी लेने दीजिए। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में मंच पर मौजूद सभी लोगों के बारे में जानकारी उपलब्ध होगी। क्या उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि मुस्लिम सम्मेलन में मंच पर कौन होगा? मैं एक सप्ताह में सारी जानकारी साझा करूंगा।''
इस बयान से राज्य में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


