Karnataka BJP flick, BJP candidate Chandrashekhar joining Congress-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 11:50 pm
Location
Advertisement

कर्नाटक भाजपा को लगा झटका, BJP प्रत्याशी चंद्रशेखर कांग्रेस में शामिल

khaskhabar.com : गुरुवार, 01 नवम्बर 2018 9:03 PM (IST)
कर्नाटक भाजपा को लगा झटका, BJP प्रत्याशी  चंद्रशेखर कांग्रेस में शामिल
बेंगलुरू। कर्नाटक के रामनगर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार एल. चंद्रशेखर ने गुरुवार को कहा कि वह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में वापस लौट आए हैं। रामनगर विधानसभा उपचुनाव तीन नवंबर को होना है। 49 वर्षीय चंद्रशेखर पहले कांग्रेस में थे। वह रामनगर उप चुनाव लड़ने के लिए 10 अक्टूबर को भाजपा में शामिल हुए थे।

उन्होंने यहां संवाददाताओं को बताया, "जब मैंने रामनगर से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने का फैसला किया तो भाजपा नेताओं ने मुझे समर्थन देने का वादा किया था। लेकिन (भाजपा नेताओं) में से कोई भी मेरा प्रचार करने के लिए आगे नहीं आया। इसलिए मैंने पार्टी छोड़कर वापस कांग्रेस में लौटने का फैसला किया है।" चंद्रशेखर मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी की पत्नी अनीता कुमारस्वामी (जेडीएस) के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement