karauli news : woman death at the Pulse mill in hindaun city -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:00 pm
Location
Advertisement

दाल मिल की चक्की में कपड़े फंसे और गई महिला की जान

khaskhabar.com : गुरुवार, 17 मई 2018 8:54 PM (IST)
दाल मिल की चक्की में कपड़े फंसे और गई महिला की जान
हिंडौन सिटी (करौली)। जिले के हिंडौन सिटी के इंडस्ट्रीज एरिया स्थित भोगराज ट्रेडिंग कंपनी में मजदूरी पर काम कर रही महिला की दाल मिल की चक्की में कपड़े उलझने से मृत्यु हो गई। बाद में महिला का शव राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि 55 वर्षीय महिला रामरती देवी पत्नी तेजराम जाटव निवासी बड़कापुरा इंडस्ट्रीज एरिया स्थित भोगराज ट्रेडिंग कंपनी पर मजदूरी करती थी। काम करने के दौरान चक्की के पट्टे में महिला के कपड़े उलझने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अन्य मजदूरों ने उसे राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया और शव चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आगे तस्वीरों में देखें...


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement