karauli news : Funeral of martyr lakshman singh son of hindaun city-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 17, 2024 2:29 am
Location
Advertisement

हिंडौन सिटी का लाल शहीद लक्ष्मण सिंह पंचतत्व में विलीन

khaskhabar.com : बुधवार, 25 जुलाई 2018 7:22 PM (IST)
हिंडौन सिटी का लाल शहीद लक्ष्मण सिंह पंचतत्व में विलीन
हिंडौन सिटी/करौली। जिले के हिंडौन सिटी उपखंड क्षेत्र के शंकरपुरा निवासी सैनिक लक्ष्मण सिंह का शव मंगलवार दोपहर अपने पैतृक गांव लाया गया। ग्रामीणों ने शवयात्रा के दौरान भारत माता के जयकारे व अमर शहीद लक्ष्मण सिंह के नारे लगाए। पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ शहीद लक्ष्मण सिंह का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। इस दौरान गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला, हरप्रसाद तंवर, एसडीएम दुलीचंद सहित पुलिस महकमे के कई अधिकारी मौजूद थे।
गौरतलब है कि खेड़ली गुर्जर के पास शंकरपुरा ढाणी निवासी लेह 11 आर्म्ड रेजीमेंट में तैनात लक्ष्मण सिंह की हिमस्खलन में दबने से मौत हो गई। लक्ष्मण सिंह को चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार दिन उपचार के बाद चिकित्सकों ने लक्ष्मण सिंह को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement