Advertisement
चौधरी वीरेंद्र सिंह के बयान पर कंवरपाल गुर्जर का पलटवार, कोई विधायक बीजेपी में तंग नहीं है

सरपंच एसोसिशन के अल्टीमेटम पर कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि सरकार ने पहले भी उनसे बातचीत की है। उनकी सभी जायज मांगों को सरकार मानने के लिए तैयार हैं। सरपंच कोई अलग नहीं है हमारे ही सरपंच है। हमने ही वोट डालकर उन्हें चुना। सरपंच हमारे सहयोगी हैं गांव का विकास करने के लिए है। गांव का विकास सरपंच पर निर्भर करता है। हम मिलकर ही प्रदेश का विकास करेंगे। निश्चित तौर से उनकी जो जरूरी मांगे हैं वह पूरी होगी।
उधऱ, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी शनिवार को यमुना नगर दौरे पर हैं। इस दौरे को लेकर कृषि मंत्री ने बताया कि अभी लोकसभा चुनाव हुआ है। कार्यकर्ताओं ने उसमे बहुत मेहनत की है। उसी को लेकर मुख्यमंत्री आज कार्यकर्ताओं से मिलने आ रहे हैं। कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करेंगे और उनका हौसला बढ़ाएंगे।
पार्टी के सभी पदाधिकारियो से भी बातचीत करेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरे तरीके से तैयार है। हमारा संगठन मजबूत है। हमने योजनाएं चलाई जो काम किया उन कामों का लाभ जनता को मिल रहा है। जनता तक उन बातों को पहुंचाया जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यमुना नगर
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


