kanpur police forcefully remove women protesting against caa at mohammad ali park-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 8:57 pm
Location
Advertisement

CAA:कानपुर में पुलिस ने लाठीचार्ज करके पार्क को प्रदर्शनकारियों से खाली करवाया

khaskhabar.com : सोमवार, 10 फ़रवरी 2020 08:20 AM (IST)
CAA:कानपुर में पुलिस ने लाठीचार्ज करके पार्क को प्रदर्शनकारियों से खाली करवाया
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के चमनगंज के मोहम्मद अली पार्क में CAA के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन को पुलिस ने लाठीचार्ज करके पार्क खाली करा लिया है। पुलिस और भीड़ के आमने-सामने हो जाने से माहौल तनावपूर्ण बन गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कानपुर के मोहम्मद अली पार्क में 20 दिन से नागरिक संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा था। शनिवार को यहां धरना खत्म करने का ऐलान कर दिया गया था। लेकिन इसके बाद भी 100 से अधिक लोग यहां डटे रहे। पुलिस ने रात में उन्हें पार्क खाली करने को कहा था। सुबह करीब 5 बजे स्थिति बिगड़ गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज करके उन्हें पार्क से बाहर कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement