Advertisement
कनिष्क बम विस्फोट एक दुर्घटना नहीं थी : हरदीप सिंह पुरी

आतंकवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "भारत के प्रतिनिधि जहां भी जाते हैं, आतंकवाद पर हमारा रुख बिल्कुल साफ होता है। मैंने खुद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद निरोधक समिति की अध्यक्षता की है। हमने शुरू से ही आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति की वकालत की है।"
उन्होंने आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि 50 साल पहले 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल निस्संदेह भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला दौर था। उस दौरान हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रहार किया गया। हमारे संविधान की पूरी तरह से अवहेलना की गई, नागरिक स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया, लोकतांत्रिक संस्थाओं को नष्ट किया गया, न्यायपालिका को कमजोर किया गया, मीडिया और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाया गया, फिल्मों पर प्रतिबंध लगाया गया और कलाकारों को परेशान किया गया।
इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ''एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जो आपातकाल की भयावहता को दर्शाती है, जो भारत के लोकतंत्र के इतिहास पर सबसे काला धब्बा है, जिसने संविधान में निहित मूल्यों को कुचल दिया और एक समृद्ध लोकतंत्र के लिए पवित्र मानी जाने वाली हर चीज को गंभीर झटका दिया।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


