kangra news : found the dead body of married woman in drain near the jwalamukhi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:42 am
Location
Advertisement

ज्वालामुखी के पास नाले में मिला नवविवाहिता का शव

khaskhabar.com : गुरुवार, 26 अप्रैल 2018 11:03 PM (IST)
ज्वालामुखी के पास नाले में मिला नवविवाहिता का शव
कांगड़ा। जिले के ज्वालामुखी से सटी बौहण भाटी पंचायत में सकड़यालू में एक नवविवाहिता ने रहस्यमयी परिस्थितयों में मौत को गले लगा लिया। इससे इलाके में मातम पसरा है।
जानकारी के मुताबिक सकड़यालू में एक नवविवाहित युवती ने नाले में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान इन्दु (22) के रूप में हुई है। पुलिस को फोन के जरिए सूचना मिली और मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। डीएसपी योगेश दत्त ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे सूचना मिली। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। घटनास्थल पर कोई भी वस्तु नहीं मिली है।

उन्होंने बताया कि इस नवविवाहिता की शादी नवंबर में ही हुई थी। लड़का लुधियाना में अकाउंट का काम करता है। इस पर दोनों पक्षों ने कोई शक जाहिर नहीं किया है। गुरुवार सुबह साढ़े 4 बजे के करीब इनकी स्टेटमेंट के अनुसार यह अपने घर से बिना किसी को बताए चली गई। जब उसकी सास ने दरवाजा खुला हुआ देखा तो वह हैरान रह गई। उसने पूरे घर में अपनी बहू को ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद उसने गांव वालों को बताया और उसे ढूंढने का प्रयास किया। थोड़ी देर बाद किसी ने उसका शव नाले में पड़ा देखा।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement