Advertisement
जिला कांगड़ा में अप्रेंटिसशिप के लिए 28 मार्च तक करें आवेदन
कांगड़ा/धर्मशाला। अप्रेंटिसशिप योजना जिला कांगड़ा के नोडल अधिकारी एवं आईटीआई शाहपुर के प्रधानाचार्य ने जिले में किसी भी संस्था में अप्रैंटशिप करने के इच्छुक युवाओं से निकटतम औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 28 मार्च, 2018 तक आवेदन करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि आवेदन निशुल्क जमा होंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण की अवधि एक वर्ष होगी। इस दौरान प्रशिक्षण ग्रहण कर रहे प्रशिक्षुओं को वजीफा देने का भी प्रावधान है।
नोडल अधिकारी ने बताया कि इस बारे विस्तृत जानकारी निकटतम आईटीआई से प्राप्त की जा सकती है। प्रशिक्षण के बाद भारत सरकार द्वारा प्रमाण पत्र दिए जाएंगे, जो पूरे देश में मान्य होंगे। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार सादे कागज पर अपने मूल प्रमाण पत्रों की एक-एक छाया प्रति, आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र तथा एक फोटो सहित जिला कांगड़ा के किसी भी निकटतम आईटीआई में 28 मार्च, 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01892-238023 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement