Kanataka : Congress MLA JN Ganesh give clarification -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:46 pm
Location
Advertisement

कर्नाटक का नाटक! मारपीट के आरोपी कांग्रेस MLA जेएन गणेश ने दी यह सफाई

khaskhabar.com : सोमवार, 21 जनवरी 2019 2:07 PM (IST)
कर्नाटक का नाटक! मारपीट के आरोपी कांग्रेस MLA जेएन गणेश ने दी यह सफाई
बेंगलुरू। दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में सियासी घमासान जारी है। रविवार को इगलटन रिसोर्ट में ठहरे कांग्रेस विधायकों आनंद सिंह और जेएन गणेश के बीच मारपीट हो गई थी। इसमें एमएलए आनंद सिंह घायल हो गए। उन्हें यहां के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि मारपीट के आरोपी जेएन गणेश ने सोमवार को मीडिया के सामने आकर सफाई दी।

गणेश ने माना कि आनंद सिंह के साथ उनकी बहस हुई थी लेकिन उन्होंने मारपीट के आरोप से इनकार कर दिया। गणेश ने कहा कि मैंने उन्हें चोट नहीं पहुंचाई। यह सब झूठ है। यदि उन्हें चोट पहुंची है तो मैं अपने परिवार के साथ जाऊंगा और उनसे माफी मांगूंगा। उल्लेखनीय है कि अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी मारपीट की बात से इनकार किया है।

आरोप था कि जेएन गणेश कांग्रेस से नाराज चल रहे एक और विधायक के संपर्क में थे और भाजपा के साथ जाने की तैयारी में थे। इसी बात को लेकर बहस हो गई और गणेश ने आनंद के सिर पर बोतल दे मारी। इस बीच, आनंद सिंह की पत्नी लक्ष्मी सिंह ने गणेश के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement