Kamayani topped Globe-Educate MUN-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कामायनी ने ग्लोब-एजूकेट एमयूएन में किया टॉप

khaskhabar.com: रविवार, 31 अगस्त 2025 2:57 PM (IST)
कामायनी ने ग्लोब-एजूकेट एमयूएन में किया टॉप
जयपुर। जोधपुर शहर की प्रतिष्ठित मयूर चौपासनी स्कूल की सैकेंडरी कक्षा की छात्रा कामायनी शिवनानी ने ग्लोब-एजुकेट मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन) 2025 में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। यह आयोजन ‘महिलाओं की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र आयोग’ विषय पर सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सैकेंडरी एजूकेशन की ओर से दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया, जिसमें राजस्थान की विभिन्न स्कूलों के 350 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें कामायनी ने ‘लिंग-आधारित आर्थिक असमानताओं का समाधान-पिंक टैक्स का एक आलोचनात्मक मूल्यांकन और महिलाओं की वित्तीय समानता पर इसका प्रभाव’ पर प्रभावी तरीके से तर्क प्रस्तुत कर अपने समूह में टॉप किया। इससे पूर्व कामायनी 17वीं इंटरनेशनल जियोफेस्ट कंपीटिशन में भारत, जर्मनी, थाईलैंड, ब्रिटेन, फ्रांस सहित छह देशों के विद्यार्थियों के बीच राजस्थान की कठपुतली कला का प्रदर्शन कर टॉपर रह चुकी हैI पूर्व में भी स्कूल स्तर की अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उल्लेखनीय स्थान करने वाली कामायनी ने गत वर्ष 'माई एफ 'रेडियो चैनल पर 'छोटा आरजे' की भूमिका भी निभाई थी I ग्लोब-एजुकेट मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन) वार्षिक शैक्षणिक कार्यक्रम है जहाँ विभिन्न देशों के विद्यार्थी संयुक्त राष्ट्र की गतिविधियों और कामकाज का अनुकरण करते हैं और महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर बहस में भाग लेते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement