Advertisement
कमल संदेश यात्रा : लखनऊ में शर्मा, वाराणसी में योगी ने दिखाई हरी झंडी
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कमल संदेश बाईक रैली को आज सूबे के 80 लोकसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। इसका नेतत्व पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं ने किया। लखनऊ में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बाईक पर सवार होकर कमल संदेश रैली का नेतृत्व किया, वहीं इलाहाबाद के फूलपुर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बाइक रैली का हिस्सा बने। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में हरी झंडी दिखाकर बाईक रैली को रवाना किया। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से निकली कमल संदेश बाइक रैली लहुराबीर, मलदहिया, सिगरा, नगर निगम, चंदुआ सट्टी, भारतमाता मंदिर, इंग्लिशिया लाइन, तेलियाबाग, अंधरापुल, नदेसर, वरुणा पुल, कचहरी होते हुए जिला मुख्यालय तक जाएगी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा, "हमारे पास मोदी सरकार की साढ़े चार सालों की उपलब्धियां हैं। इन साढ़े चार सालों में देश के अंदर एक नया वातावरण बना है। काशी की सड़कों का जो विकास साढ़े चार साल में हुआ है, उससे काशी को एक नई पहचान मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में काशी में देश के पहले जलमार्ग का शुभारंभ किया है। आज काशी के माध्यम से कई सारी योजनाएं दुनिया तक पहुंच रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
लखनऊ
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement