Kalinjar festival : DM, SDM and MLA dance with artists on the song -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 17, 2024 1:39 am
Location
Advertisement

कालिंजर महोत्सव :'होली खेले रघुबीरा अवध में' गीत पर कलाकारों संग DM, SDM व विधायक नाचे

khaskhabar.com : मंगलवार, 25 फ़रवरी 2020 3:29 PM (IST)
कालिंजर महोत्सव :'होली खेले रघुबीरा अवध में' गीत पर कलाकारों संग  DM, SDM व विधायक नाचे
बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में कालिंजर महोत्सव के सोमवार रात हुए समापन में मौजूद लोग उस समय हैरान रह गए, जब मंच में 'होली खेले रघुबीरा अवध में' गीत पर कलाकारों संग जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक भी नाचने लगे।

यहां से स्थानांतरित होकर जा रहे जिलाधिकारी हीरालाल के कार्यकाल का सोमवार को आखिरी दिन था। तभी वह देर शाम कालिंजर पहुंचे और लोगों को पहले भावुक संदेश दिया, फिर जमकर ठुमके लगाए।

मौका था कालिंजर महोत्सव के समापन का और गीत बज रहा था- 'होली खेले रघुबीरा अवध में'। इस दौरान जिलाधिकारी (डीएम) के साथ नरैनी की उपजिलाधिकारी (एसडीएम) वंदिता श्रीवास्तव, भाजपा विधायक राजकरन कबीर और स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष ओममणि वर्मा कलाकारों के संग मंच में खूब नाचे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement