Kalesh Dhanda will be present as the chief guest at the International Geeta Jayanti Festival-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 2:07 pm
Location
Advertisement

अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेगी कलेश ढांडा

khaskhabar.com : गुरुवार, 05 दिसम्बर 2019 5:20 PM (IST)
अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेगी कलेश ढांडा
चंडीगढ़। हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर 6 दिसम्बर, 2019 को सायं 5.30 बजे कुरुक्षेत्र में ब्रह्म सरोवर पर आयोजित कार्यक्रम मेंं मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगी। इससे पूर्व, वे प्रात: 10.30 बजे कैथल में आयोजित जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में भी मुख्य अतिथि होंगी।
एक सरकारी प्रवक्ता ने गुरुवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि कमलेश ढांडा 6 दिसम्बर, 2019 को इन दो कार्यक्रमों में भाग लेने के अतिरिक्त दोपहर 12 बजे से दो बजे तक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, कलायत में लोगों की समस्याएं भी सुनेंगी।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त, राज्य मंत्री 7 एवं 8 दिसंबर को कैथल जिला के विभिन्न गांवों का दौरा करेंगी तथा लोगों की समस्याएं सुनेंगी। वे 7 दिसंबर को सुबह 9 बजे कैथल जिला के गांव हरिपुरा में, 10.30 बजे गांव सिनांद में, 11.30 बजे गांव दुब्बल में, 1.00 बजे गांव कुराड़ में, 2.00 बजे गांव धुंदवा में, 3.30 बजे गांव कोलेखां में और 5.00 बजे गांव खेड़ी लाम्बा में जनसभा को संबोधित करेंगी तथा जनसमस्याएं सुनेंगी।
उन्होंने बताया कि 8 दिसंबर, 2019 को महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कैथल जिला के गांव पिंजुपुरा में सुबह 9 बजे जनसभा को संबोधित करेंगी और जनसमस्याएं सुनेंगी। उसके बाद गांव सिमला एवं मतौड़ में और सायं 2.00 बजे कलायत में जनसभा को संबोधित कर जनसमस्याएं सुनेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement