Kaithal news : Rampal Sirta become the President of the Sarv Brahmin Samaj-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:36 pm
Location
Advertisement

जिला सर्व ब्राह्मण सभा के चुनाव में रामपाल सिरटा बने प्रधान

khaskhabar.com : रविवार, 28 अक्टूबर 2018 9:50 PM (IST)
जिला सर्व ब्राह्मण सभा के चुनाव में रामपाल सिरटा बने प्रधान
कैथल। जिला सर्व ब्राह्मïण सभा एवं धर्मशाला के चुनाव में प्रधान पद के लिए हुए मुकाबले में रामपाल सिरटा ने कृष्ण कौशिक को 73 वोटों से शिकस्त दी। रामपाल सिरटा को 188 और कृष्ण कौशिक को 115 वोट मिले। उप प्रधान पद के लिए अर्जुन ने शमशेर छौत को 60 वोटों से हरा दिया। अर्जुन को 167 और शमशेर छौत को 116 वोट मिले। इस पर पर 11 वोट रद्द पाए गए। इसी प्रकार सचिव पद के लिए हुए मुकाबले में रमेश बालू ने महीपाल कौशिक को 33 वोटों से हरा दिया। रमेश बालू को 165 और महीपाल कौशिक को 132 वोट मिले। इस पर पर 6 वोट रद्द पाए गए। कोषाध्यक्ष पद के लिए डॉ. प्रदीप शर्मा ने महेन्द्र शर्मा को 152 वोटों से हरा दिया। डॉ. प्रदीप शर्मा को 214 और महेन्द्र शर्मा को 89 वोट मिले। कुल 313 वोटों में से 303 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारी एडवोकटन रंती रमन ने चुनाव परिणामों की घोषणा की।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement