Kaithal: Cleanliness workers Protest, burnt effigies of minister-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 5:40 pm
Location
Advertisement

सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, मंत्री का पुतला जलाया

khaskhabar.com : शनिवार, 19 मई 2018 4:16 PM (IST)
सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, मंत्री का पुतला जलाया
कैथल। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इससे शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। सफाई कर्मचारियों द्वारा रोजाना सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

आंदोलन कर रहे सफाई कर्मचारियों में शहर में जोरदार प्रदर्शन किया और लघु सचिवालय के बाहर कैबिनेट मिनिस्टर कविता जैन का पुतला जलाया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कर्मचारी यूनियन नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगो को स्वीकार नहीं करती तब तक सफाई कर्मचारी आंदोलन पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ठेका प्रथा को बंद करे क्योकि इस प्रथा से सफाई कर्मचारियों का सरेआम शोषण होता है , उन्होंने कहा कि सरकार जो स्वछता अभियान का नारा देती है यह कोरा एक ढकोसला है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement