Kahika festival was celebrated between remakes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:58 am
Location
Advertisement

रिमझिम फुहारों के बीच मनाया गया काहिका उत्सव

khaskhabar.com : सोमवार, 31 जुलाई 2017 11:49 AM (IST)
रिमझिम फुहारों के बीच मनाया गया काहिका उत्सव
पधर। सुराहण गांव में काहिका उत्सव के दूसरे दिन लगभग दो दर्जन नड़ पंडितों ने देव हुरंग नारायण का छिद्रा किया। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने भी देव हुरंग नारायण से आशीर्वाद लिया। इससे पहले देवता के डेढ़ दर्जन गुरों ने देव खेल खेला और बाद में काहिका स्थली पर पहुंचकर काहिका की चारवेद खड़ी करने में नड़वेदी पंडितों का सहयोग किया। देव हुरंग नारायण का रथ अपने कारकूनों के साथ काहिका स्थली पहुंचा। यहां नरवेदी पंडितों ने विशेष भारथा गाकर देव हुरंग नारायण का स्वागत किया। नड़वेदी पंडितों ने मन्त्रोच्चारण कर देव हुरंग नारायण का पापों से मुक्ति दिलाने के लिए छिद्रा किया। रिमझिम फुहारों के बीच हजारों की संख्या में लोग देव हुरंग नारायण के छिद्रे के साक्षी बने।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement