Kabul powerful explosion, four dead, 90 injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

काबुल में शक्तिशाली विस्फोट,चार लोगों की मौत,90 घायल

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 जनवरी 2019 12:43 PM (IST)
काबुल में शक्तिशाली विस्फोट,चार लोगों की मौत,90 घायल
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार शाम एक शक्तिशाली विस्फोट में चार लोग मारे गए, जबकि 23 बच्चों सहित 90 घायल हो गए। आंतरिक मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने इसकी पुष्टि की है। दानिश ने विस्फोट के बाद सोमवार को ट्वीट कर कहा कि काबुल में आज शाम धमाके में सेना से जुड़े तीन और एक नागरिक सहित चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, 90 घायल हो गए, जिनमें 23 बच्चे, 12 महिलाएं और 65 पुरूष शामिल हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दानिश ने जोर देते हुए कहा कि आतंकवादियों ने पुलिस डिस्ट्रिक्ट 9 में ग्रीन विलेज कैंप के पास कार बम विस्फोट किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement