juvenile fled with a bag full of 2 lack rupees in rajsamand district-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

2 लाख से भरा बैग लेकर भाग रहा था बालक अपचारी, मचा हडक़म्प

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016 08:15 AM (IST)
2 लाख से भरा बैग लेकर भाग रहा था बालक अपचारी, मचा हडक़म्प
राजसमन्द। आमेट शहर के बीचों-बीच लक्ष्मी बाजार में बुधवार शाम को एक बाल अपचारी एक बुजुर्ग से 2 लाख रुपए से भरा बैग छीन कर भाग गया। लोगों ने इस बाल अपचारी का पीछा किया तो वो रुपए से भरा बैग बीच चौराहे पर छोडक़र भाग छूटा। इस तरह 2 लाख रुपए तो लुटने से बच गए, लेकिन बाल अपचारी भागने में सफल रहा। थानाधिकारी कर्ण सिंह राव ने बताया की भोपजी का खेड़ा निवासी हिम्मत सिंह चूंडावत उम्र 65 बुधवार शाम को अपने निजी कार्य के लिए बैंक से 2 लाख रुपए लेकर नजदीक के लक्ष्मी बाजार में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान से टीवी रिमोट खरीद रहे थे। तभी उनका पीछे आया एक बाल अपचारी मौका देखते ही बैग लेकर भागने लगा। दुकानदार व बुजुर्ग के हल्ला करने पर लोगों ने बाल अपचारी का पीछा किया। लोगों को अपने पीछे देख बाल अपचारी रामद्वारा के पास रुपए से भरा बैग फैंक कर भागने में सफल रहा। 12-13 साल थी उम्र यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना
यह भी पढ़े :सावधानः उत्सव के सीजन में मार्केट में नकली खोया और मिलावटी मिठाई, SEE PIC

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement