Jute warehouse raging fire, 25 fire engine get command over fire-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 10:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जूट गोदाम में लगी भीषण आग, 25 दमकल ने पाया आग पर काबू

khaskhabar.com: बुधवार, 02 नवम्बर 2016 09:37 AM (IST)
जूट गोदाम में लगी भीषण आग, 25 दमकल ने पाया आग पर काबू
कानपुर। रायपुरवा थाना क्षेत्र स्थित जूट-बारदाना गोदाम दीपावली की भेंट चढ़ गया। पटाखों से निकली चिंगारी से गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दूसरे गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। दो दर्जन दमकलों ने दो मजदूरों को सकुशल बचाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रायपुरवा थाना क्षेत्र के कोपरगंज स्थित पवन गुप्ता का जूट व बारदाना को थोक कारोबार है। दीपावली के चलते उनका गोदाम बंद था और दो मजदूर उसमें देखरेख के लिए रूके हुए थे। देर रात अचानक गोदाम में भीषण आग लग गयी। गोदाम में सो रहे मजदूर कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग के लगातार बढ़ती लपटों को देखकर क्षेत्रीय लोगों में दहशत में फैल गयी। सूचना के आधे घंटे बाद दमकल की गाड़ियां पहुंचना शुरू हुई। तकरीबन एक घंटे तक दो मजदूर गोदाम की छत पर फंसे अपनी जान बचाने की भीख मांगते रहे। यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्च यह भी पढ़े :धन की तमन्ना में हजारों कछुओं की चढ़ेगी बलि

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement