Just remember sacrifice-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 10:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जरा याद करो कुर्बानी

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 अगस्त 2016 7:42 PM (IST)
जरा याद करो कुर्बानी
बीकानेर। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत विश्वविद्यालय प्रांगण में ‘‘याद करों कुर्बानी’’ कार्यक्रम का आयेजन किया गया। 9 अगस्त 1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन की याद को लेकर 23 अगस्त तक कार्यक्रमों का आयोजन विश्वविद्यालय और सम्बद्धता महाविद्यालयों में किया जायेगा। इस मौके पर स्वतंत्रता आन्दोलन में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान भी किया गया। स्वतंत्रता सेनानी सत्यनारायण, झंवर लाल हर्ष को श्रीफल एवं शॉल प्रदान किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. चन्द्रकला ने कार्यक्रम के विषय के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला एवं स्वतंत्रता सेनानियों के व्यक्तित्व का परिचय दिया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement