Just five uncontrollable crushed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेकाबू बस ने पांच को कुचला

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 नवम्बर 2016 6:04 PM (IST)
बेकाबू बस ने पांच को कुचला
भीलवाड़ा । शहर के भीड़भाड़ वाले मुरली विलास मार्ग पर शुक्रवार को संगम स्कूल की बस ने महिला सहित पांच जनों को कुचल डाला। हादसे में तीन बाइक व एक कार के साथ ही हाथ ठेला भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने बस को जप्त करके चालक को हिरासत में ले लिया है। शहर कोतवाल वृद्धिचंद गुर्जर ने कहा कि भीलवाड़ा बाइपास पर स्थित संगम स्कूल की एक बस शहर में रेलवे क्रॉसिंग से निकलने के बाद मुरली विलास मार्ग पर बेकाबू हो गई। बस ने एक पेठा-मावा के ठेले के साथ ही तीन बाइक व आगे चल रही कार को टक्कर मार दी। इससे तीनों बाइक पर सवार बापूनगर निवासी अशोक जैन, इनकी पत्नी शीला, राहगीर कोदूकोटा निवासी जवल गाडरी, पुर निवासी मोहम्मद युसूफ नीलगर, सुवाणा निवासी राजू जाट व पेठा-मावा वाला आजाद नगर निवासी लेहरू तेली घायल हो गये। हादसे में एक बाइक तो बस के नीचे घुसकर नष्ट हो गई। इस घटना से भीड़भाड़ वाले इस मार्ग पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। यह भी पढ़े : नोटबंदी का ऐसा असर देखा है क्या... देखिए तस्वीरें...
यह भी पढ़े : युवराज सिंह की शादी लीग थीम पर, जाने क्या होगा इस शादी में

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement