Just clashed tree, narrowly survived passenger-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 10:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बस पेड़ से भिड़ी, बाल बाल बचे यात्री

khaskhabar.com: बुधवार, 14 सितम्बर 2016 3:11 PM (IST)
बस पेड़ से भिड़ी, बाल बाल बचे यात्री
करनाल। करनाल में होटल ज्वैल्स रोड पर सरकारी क्वार्टर के सामने रविवार सुबह सवारियों से भरी हरियाणा रोडवेज की एक बस कई पेड़ों को तोड़ती हुई फुटपाथ पर जा चढ़ी। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन टक्कर के बाद आसपास के लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। ऐसे खोया चालक ने संतुलन...- मिली जानकारी अनुसार हरियाणा रोडवेज की बस नजदीक ही बस स्टैंड करनाल से अपने रूट पर निकली थी। डीसी ऑफिस में कार्यरत अफसरों और कर्मचरियों के सरकारी क्वार्टरों के बाहर यह हादसाग्रस्त हो गई। -ज्वैल्स होटल से थोड़ा आगे अचानक किसी बाइक सवार के साइड लगने और उसे बचाते हुए तेज रफ्तार बस फुटपाथ पर जा चढ़ी और कई पेड़ तोड़ते हुए बड़े खड़े एक नीम के पेड़ से जा टकराई। - बस की स्पीड तेज थी, जिस कारण बस के ब्रेक भी नहीं लग पाए और यह हादसा हो गया। हालांकि ड्राइवर ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए बड़े हादसे से बचा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया, लेकिन फिर भी बस ड्राइवर और कंडक्टर घायल जरूर हो गए, वहीं कुछ सवारियों को भी मामूली चोटें आई हैं।
- बस का हादसा होते ही सरकारी क्वार्टरों में रहने वाले लोग घबरा गए और अपने घरों के बाहर आ गए। कुछ महिलाओं समेत चश्मदीद लोगों ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि रोडवेज बस पेड़ों को तोड़ते हुए उनके घरों के बाहर आ गई।
- सभी घायलों को इलाज के लिए कल्पना चावला सरकारी हॉस्पिटल में ले जाया गया है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement