JP Nadda hoisted the tricolor at the BJP headquarters-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:17 am
Location
Advertisement

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा मुख्यालय में फहराया तिरंगा

khaskhabar.com : सोमवार, 15 अगस्त 2022 11:06 AM (IST)
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा मुख्यालय में फहराया तिरंगा
नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली स्तिथ भाजपा मुख्यालय में झंडा रोहण किया। इस मौके पर भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। देश आज आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी से हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनने की भी अपील की थी। इसी कड़ी में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा मुख्यालय में झंडा फहराया। बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

नड्डा ने देशवासियों को इस मौके पर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा उन्होंने आजादी के नायकों को भी याद किया, जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया था। जेपी नड्डा ने कहा कि देश के ऊपर अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों का ये देश हमेशा ऋणी रहेगा।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement