Advertisement
भाजपा के चेंजमेकर हो सकते हैं नड्डा, मृदुल स्वभाव और मनाने की क्षमता है पहचान

भाजपा के एक राष्ट्रीय सचिव ने कहा, "उनका इनकार भी मुस्कान के साथ होता है।"
ऐसे समय में जब भाजपा तेजी से सहयोगियों को खो रही है और उस पर अक्खड़ होने की बात कही जा रही है, ऐसे में नड्डा चेंजमेकर हो सकते हैं।
न सिर्फ शिवसेना को महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए गठबंधन से चले जाने दिया गया बल्कि झारखंड चुनावों के पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से आजसू भी बाहर चली गई। छोटी लेकिन सच्ची सहयोगी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने भी मोहन भागवत के 'सभी भारतीय हिंदू है' की टिप्पणी से सार्वजनिक तौर पर असहमति जताई।
इस बीच जनता दल (यूनाइटेड) बीते मई से उदास है, जब उसकी मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में उचित प्रतिनिधित्व की मांग नहीं मानी गई और उसने केंद्रीय कैबिनेट से दूर रहने का फैसला किया।
भाजपा द्वारा बिहार चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़े जाने की बात कहने के बाद मामला अस्थायी रूप से सुलझ गया है।
भाजपा के सहयोगी आरोप लगाते हैं कि पार्टी अब अक्खड़ हो गई है और वार्ता के लिए बहुत कम अवसर हैं।
नड्डा अपने मृदुल स्वभाव और मनाने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं, वह भाजपा के लिए 2020 में नुकसानों को रोक सकते हैं, जब दिल्ली व बिहार के दो प्रमुख चुनाव होने हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


