joint front of BSNL employees and officers has Protest at front of PGM office-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:44 am
Location
Advertisement

बीएसएनएल कर्मचारियों व अधिकारियों के संयुक्त मोर्चे का प्रदर्शन

khaskhabar.com : बुधवार, 28 मार्च 2018 1:54 PM (IST)
बीएसएनएल कर्मचारियों व अधिकारियों के संयुक्त मोर्चे का प्रदर्शन
बीकानेर। बीएसएनएल कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर बीकानेर के संयुक्त मोर्चे ने पीजीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।

उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बीएसएनएलईयू के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह गोहिल ने कहा कि लंबे समय से मोर्चा के जारी संघर्ष के बावजूद सरकार की उदासीनता जारी है। यूनियन सचिव गुलाम हुसैन ने कहा कि सहायक टावर कंपनी का विरोध जारी रहेगा।

एआईबीएसएनएलईए सचिव एल.एन शर्मा, ताहिर हुसैन, उम्मेद सिंह, एसएनई सचिव महेश व्यासन ने भी अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित किया। इस मौके पर ए.के भार्गव, बी.आर बिश्नोई, अशोक आचार्य, मोहम्मद हनीफ सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement