Jodhpur news : This museum will be most attractive in state museums : Chief minister vasundhara raje-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:16 am
Location
Advertisement

प्रदेश के संग्रहालयों में सबसे ज्यादा आकर्षक होगा यह संग्रहालय : सीएम

khaskhabar.com : शुक्रवार, 22 जून 2018 5:17 PM (IST)
प्रदेश के संग्रहालयों में सबसे ज्यादा आकर्षक होगा यह संग्रहालय : सीएम
जोधपुर/जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को जोधपुर के उम्मेद उद्यान स्थित सरदार राजकीय संग्रहालय का अवलोकन किया। वे यहां करीब डेढ़ घंटे तक रहीं और यहां किए गए नवीनीकरण तथा विस्तार कार्यों की सराहना की।

राजे ने कहा कि यह एक वर्ल्ड क्लास संग्रहालय है। पर्यटकों के लिए कड़ी मेहनत से तैयार इस म्यूजियम का डिस्प्ले आकर्षक और आधुनिक है। उन्होंने कहा कि राजकीय संग्रहालयों में यह संग्रहालय विशेष रूप से आकर्षक रहेगा, जिसमें सोलर एनर्जी का उपयोग करके ऑडियो विजुअल, टच स्क्रीन तथा उनके एप्स बनाए गए हैं। पूरी तरह तैयार हो जाने के बाद इस संग्रहालय का कोई सानी नहीं रहेगा।
मुख्यमंत्री ने म्यूजियम की लघु चित्र दीर्घा, राजाओं के चित्रों की दीर्घा, शस्त्र एवं शस्त्रागार दीर्घा, शिकार एवं प्रकृति दीर्घा, सजावटी कला दीर्घा, वनस्पति दीर्घा, मूर्तिकला दीर्घा, जैन कला दीर्घा, मानचित्र एवं साम्राज्य दीर्घा में कलात्मक धरोहरों को रुचि से देखा और सराहना की। दीर्घाओं के डिजाइनर सिद्धार्थ दास ने मुख्यमंत्री को दीर्घाओं की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार की 2015-16 की बजट घोषणा के तहत सरदार राजकीय संग्रहालय का नवीनीकरण एवं विस्तार किया गया है।
इस अवसर पर केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री पीपी चौधरी, केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर तथा महापौर घनश्याम ओझा भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement