jodhpur news : Kautilya Kaushal Vikas Kendra will be built in old campus of JNVU jodhpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 4:53 am
Location
Advertisement

जेएनवीयू के पुराने परिसर में होगा कौटिल्य कौशल विकास केंद्र का निर्माण

khaskhabar.com : बुधवार, 01 अगस्त 2018 11:46 PM (IST)
जेएनवीयू के पुराने परिसर में होगा कौटिल्य कौशल विकास केंद्र का निर्माण
जोधपुर। जेएनवीयू के पुराना परिसर में कौटिल्य कौशल विकास केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इसका भूमि पूजन और शिलान्यास समारोह मंगलवार को हुआ। जेएनवीयू के कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर राधेश्याम शर्मा और जेएनवीयू के पूर्व शिक्षक प्रो. सुशील जे ललवानी ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर विधायक सूर्यकांता व्यास, कैलाश भंसाली, महापौर घनश्याम ओझा, जेडीए अध्यक्ष प्रो. महेन्द्र राठौड़ सहित भाजपा नेता और विश्वविद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे। जेडीए अध्यक्ष प्रोफेसर राठौड़ ने बताया कि कौटिल्य ने भारत को अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान विषय दिए थे। उन्ही के नाम पर कौशल विकास केन्द्र का निर्माण होगा। ये छात्रों के लिए उपयोगी साबित होगा।

आगे तस्वीरों में देखें...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement