jodhpur news : Jagannath rath yatra extracted in Jodhpur, religious programs will run 51 days -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:55 am
Location
Advertisement

51 दिन ज्ञान, भक्ति और वैराग्य की त्रिवेणी में डुबकी लगाएंगे श्रद्धालु, जगन्नाथ रथयात्रा निकाली

khaskhabar.com : गुरुवार, 02 अगस्त 2018 6:42 PM (IST)
51 दिन ज्ञान, भक्ति और वैराग्य की त्रिवेणी में डुबकी लगाएंगे श्रद्धालु, जगन्नाथ रथयात्रा निकाली
जोधपुर। शहर में 51 दिन तक ज्ञान, भक्ति और वैराग्य की त्रिवेणी बहेगी। इसमें डुबकी लगाने के लिए जोधपुर जिले से ही नहीं बल्कि संभाग के सभी जिलों से श्रद्धालु जोधपुर में डेरा डालने वाले हैं। इसके तहत प्रथम दिन गुरुवार को विशाल जगन्नाथपुरी रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा में संतों के साथ पांच हजार महिलाएं कलश लेकर चल रही थीं। इस आयोजन से पूरे जिले में भक्ति का माहौल है।
जोधपुर में रामस्नेही संप्रदाय की विरक्त शाखा के प्रवर्तक परसराम महाराज के प्राकट्य के 250 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 51 दिन का भक्ति रस महोत्सव का आगाज गुरुवार से हो गया। शहर के जालोरी गेट से गांधी मैदान तक विशाल जगन्नाथपुरी रथ यात्रा निकाली गई। पूरे रास्ते में शहर के लोगों ने फूलों की बारिश कर भगवान जगन्नाथपुरी यात्रा का स्वागत किया। भक्त नृत्य करते हुए कथास्थल तक पहुंच रहे थे। भक्तों ने कहा कि आज से 51 दिन तक शहर में देशभर से आए संत कथा व धार्मिक आयोजन करेंगे।

आगे तस्वीरों में देखें...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/8
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement