Jodhpur news : date palm will made Rich to the Farmers in rajasthan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 7:22 am
Location
Advertisement

रेगिस्तान में खजूर बना देगा किसानों को मालामाल

khaskhabar.com : शुक्रवार, 15 जून 2018 3:25 PM (IST)
रेगिस्तान में खजूर बना देगा किसानों को मालामाल
जोधपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय दुगनी करने में लगे हैं। इस बीच राजस्थान के रेगिस्तान में किसानों को एक नई सौगात मिली है। रेगिस्तान में लगे खजूर के पेड़ अब किसानों को मालामाल कर देंगे।

रेगिस्तान में जहां हाड़कंपाने वाली गर्मी व 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी के बीच काजरी संस्थान ने खजूर की खेती से बंपर पैदावार की है। रेगिस्तान के टीलों में बिच एडीपी -1 टाइप खजूर धूम मचा रही है। इस साल एडीपी-1 से पिछले साल की तुलना में दुगुना उत्पादन हुआ है। पिछले साल 150 पौधों से 1500 किलो खजूर उत्पादन हुए थे। जो इस साल बढ़कर तीन हजार किलो हो गया है। केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने बताया कि वह दिन दूर नहीं, जब खजूर से रेगिस्तान के किसानों की आय चार से पांच गुना बढ़ जाएगी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement