Jodhpur news : After inter-caste marriages the woman sought protection in jodhpur high court-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:04 pm
Location
Advertisement

अंतरजातीय विवाह करने के बाद युगल को अब जान का खतरा

khaskhabar.com : मंगलवार, 19 जून 2018 8:22 PM (IST)
अंतरजातीय विवाह करने के बाद युगल को अब जान का खतरा
जोधपुर। अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाले प्रेमी युगल ने मंगलवार को राजस्थान हाईकोर्ट की मुख्यपीठ जोधपुर में याचिका दायर कर सुरक्षा की गुहार लगाई। युवती का आरोप है कि उन्हें उसके परिवार के लोगों से जान का खतरा है। ससुराल पक्ष के लोग भी परेशान कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार कुड़ी क्षेत्र की निवासी प्रियंका सांखी ने गौरव चौहान से प्रेम विवाह किया था। मंगलवार को सुनवाई के दौरान युवती हाईकोर्ट में पेश हुई। इस दौरान युवती के माता-पिता भी अदालत में मौजूद थे। सुनवाई के बाद युवती ने खुद को बालिग बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। उसने आरोप लगाया कि उसके परिवार के लोगों से उन्हें जान का खतरा है। साथ ही ससुराल पक्ष के लोगों को भी परेशान करने का आरोप लगाया था। इस पर हाईकोर्ट ने महिला पुलिस थाने को युवती की इच्छा के अनुसार उसे सुरक्षा के बीच पहुंचाने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में उसे महिला थाने ले जाया गया। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के लिए बुधवार का समय मुकर्रर किया है।

दरअसल कुडी थाना क्षेत्र की निवासी प्रियंका और गौरव ने सोमवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर युवती के परिवार वालों से खतरा बताया था। साथ ही हाईकोर्ट में याचिका की सुनवाई में उपस्थित नहीं होने पर इसके लिए कुड़ी थाना पुलिस और परिवार के लोगों को जिम्मेदार बताया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement