Jodhpur daughter Shipra extended the pride of country and state: Chief Minister-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 9:47 am
Location
Advertisement

जोधपुर की बेटी शिप्रा ने देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया: मुख्यमंत्री

khaskhabar.com : शुक्रवार, 18 जनवरी 2019 10:52 PM (IST)
जोधपुर की बेटी शिप्रा ने देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया: मुख्यमंत्री
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए आतंकी हमले में जोधपुर की सामाजिक कार्यकर्ता शिप्रा शर्मा की मौत पर संवेदना व्यक्त की है।

गहलोत ने कहा है कि जोधपुर की बेटी शिप्रा शर्मा आतंकवाद से पीड़ित परिवारों के पुनर्वास जैसे नेक काम के लिए अफगानिस्तान गई थीं। ऐसे सेवाभावी व्यक्तित्व का आतंकवाद का शिकार हो जाना अत्यन्त दुखद है।

उन्होंने कहा कि शिप्रा शर्मा ने आतंकवाद प्रभावित अशान्त क्षेत्र में काम करके पीड़ितों और जरूरतमंदों की मदद करने तथा आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया है। उनके जज्बे से देश और प्रदेश का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement