Jodhpur Court acquits Salman Khan in case against him for submitting fake affidavit Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 1:33 pm
Location
Advertisement

सलमान खान फर्जी हलफनामा मामले में बरी, राज्य सरकार की याचिका खारिज

khaskhabar.com : सोमवार, 17 जून 2019 7:11 PM (IST)
सलमान खान फर्जी हलफनामा मामले में बरी, राज्य सरकार की याचिका खारिज
उन्होंने अपने घर में लाइसेंस को खोजा, लेकिन नहीं मिला क्योंकि इसे मुंबई पुलिस आयुक्त के कार्यालय में नवीनीकरण के लिए जमा किया गया था। सारस्वत ने कहा कि सलमान खान यह बात भूल गए थे। उन्होंने बांद्रा पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। हमने अदालत में दूसरे दस्तावेजों के साथ लाइसेंस गुम होने की रिपोर्ट जमा की है।

हालांकि, डीसीपी ने बाद में नवीनीकृत लाइसेंस भेजा, इसके बाद अभियोजन पक्ष ने सलमान खान पर फर्जी सर्टिफिकेट अदालत में जमा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, हमने दलील दी कि उनका ऐसा कोई गलत इरादा नहीं था। एक व्यक्ति कभी-कभी भूल जाता है कि उसने अपने दस्तावेज कहां रखे हैं।

इस मामले में उन्हें तंग नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि उनकी मंशा को ध्यान में रखा जाना चाहिए। सलमान द्वारा दिए गए सभी बयान मेल खाते हैं और इसमें कोई विरोधाभास नहीं है और इसलिए उन्हें मुक्त कर दिया गया।

(IANS)

2/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement