Jodhpur: Bike rider Criminal snatched bag of Pedestrian women-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 1:20 pm
Location
Advertisement

बाइक सवार बदमाश निरंकुश, दिनदहाड़े राहगीर महिला का बैग छीन भागे

khaskhabar.com : शुक्रवार, 13 जुलाई 2018 11:55 AM (IST)
बाइक सवार बदमाश निरंकुश, दिनदहाड़े राहगीर महिला का बैग छीन भागे
जोधपुर। शहर में अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। आएदिन दिनदहाड़े वारदातें हो रही हैं। ताजा घटना बासनी क्षेत्र में घटित हुई। यहां पैदल जा रही महिला का बैग बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। वारदात के संबंध में बासनी थाने में केस दर्ज किया गया है।

बासनी पुलिस ने बताया कि कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 7-4सी में रहने वाली ममता गुढ़ेसर पत्नी उमेश पालड़िया ने रिपोर्ट दी है कि बुधवार दोपहर करीब पौने एक बजे वे अपनी ननद प्रियंका और भाभी आशा के साथ घर से पैदल बासनी कृषि मंडी के निकट स्थित आईसीआईसीआई बैंक मोड़ तक पहुंचे थे।

इसी दौरान इनके पीछे से आई एक बाइक पर सवार दो बदमाश पास पहुंचे और एक बदमाश ने प्रियंका का बैग लूट लिया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक बदमाश बाइक तेजी से भगाते हुए वहां से भाग निकले। पुलिस अब तीनों महिलाओं द्वारा बताए गए हुलिए व क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल बदमाशों की तलाश कर रही है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement